द फॉलोअप डेस्क
सवर्ण अधिकार मंच की झारखंड प्रदेश ईकाई ने राज्य में हो रहे निकाय चुनाव में मेयर पद के चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। रविवार को सहजानंद परिसर धुर्वा बस स्टैंड में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में शामिल समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि सवर्ण समाज UGC के काले कानून का विरोध करेगा और वर्तमान में होने वाले मेयर चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे। मंच की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगे की लड़ाई के के बारे में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

बैठक में ब्रह्मर्षि समाज के पंकज कुमार,समीर सिंह,अभिषेक राय, उतम राय,महेश ,हरि सिंह,संतोष सिंह,मनीष सिंह,रोहित पांडे,भोला राय, मुकेश कुमार राय, उमा प्रसाद सिंह, संजीव नयन, वीरेंद्र तिवारी, आदित्य शर्मा, अजीत कुमार, राहुल सिंह, राजू तिवारी, आनंद सिंह, सत्येंद्र तिवारी, सुधीर कुमार, सुजीत श्रीवास्तव, निप्पू सिंह, राकेश कुमार सिंह, मनीष सिंह, अमित कुमार पांडे, विक्रम कुमार, सुनील कुमार शर्मा, सुरेश प्रसाद शर्मा, संत कुमार राय, राकेश कुमार, धर्मेंद्र पांडे, रंजय सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।
.jpg)