logo

झारखंड में यूपी के जवान की मौत, घर जाने के लिए निकला था

latehar6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में यूपी के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं एक अन्य जवान घायल हुआ है। मृतक जवान की पहचान यूपी के मऊ जिला निवासी राम भुवन यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल जवान संजय कुमार सिंह का अस्पताल में इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार छुट्टी लेकर राम भुवन ऑटो से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहा था। तभी कैंप से दो सौ मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे एक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची लातेहार पुलिस छानबीन में जुट गई है। 


जवान की गर्दन में लगी गंभीर चोट 
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ का जवान राम भुवन यादव छुट्टी लेकर घर जा रहा था। कैंप से ऑटो पकड़कर लातेहार रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकला था। तभी कैंप से दो सौ मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर( इस पर थ्रेसर मशीन लदी थी) की चपेट में आ गया। थ्रेसर मशीन के साइड में लगे रडनुमा स्टैंड से जवान की गर्दन में चोट लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि अधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी, जबकि ऑटो में बैठा दूसरे जवान संजय कुमार सिंह घायल हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया।


 घायल जवान का प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थ्रेसर को जब्त कर लिया गया है। वहीं चालक फरार है। उसकी तलाशी जारी है। वहीं दूसरी ओर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल जवान का प्राथमिक इलाज किया गया। लातेहार एसपी ने कहा कि ये घटना सीआरपीएफ के लिए अपूरणीय क्षति है. दु:ख की घड़ी में जिला प्रशासन सीआरपीएफ के साथ है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand newslateharCRPF Jawan