logo

हमारी तैयारी लेबर स्टेट बन चुके झारखंड को एक बेटर स्टेट बनाने की है : सुदेश महतो

news037.jpg

रांची
बोड़ेया स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में करण महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है, इन्होंने राज्य की अस्मिता को धूमिल किया है। खनिज संपदाओं के लिए जाना जाने वाले राज्य की पहचान आज देशभर में खनिज संपदाओं की लूट से हो रही है। सरकार ने राज्य की पहचान को बदल दिया है। इन्होंने सबसे अधिक नुकसान युवाओं का किया है। राज्य में रोजगार के उचित अवसर नहीं मिलने की वजह से पढ़े लिखे हमारे युवा आज पलायन का दंश झेल रहे हैं। देश में किसी भी राज्य को लेबर की आवश्यकता होती है तो लोग झारखंड की तरफ देखते हैं। इस अवधारणा को बदलने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। झारखंड की पहचान लेबर स्टेट के रूप में नहीं एक बेटर स्टेट के रूप में होगी इसकी तैयारी है।

सदस्यता ग्रहण करने वाले करण महतो और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि युवा सोच और युवा शक्ति को सही दिशा देने का काम करती आई है आजसू पार्टी। युवाओं का राजनीति में सक्रियता राज्य के लिए शुभ संदेश है। आवश्यकता है तो बस उन्हें सही मंच देने और उनकी प्रतिभा को निखारने का। आप सभी युवा साथियों के पार्टी में जुड़ने से हमें मजबूती मिलेगी। आप सभी जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें। साथ ही सरकार की वादाख़िलाफियों से भी लोगों खास कर युवाओं को अवगत कराएं।

पार्टी में शामिल हुए करण महतो ने कहा कि राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में झारखंड और झारखंडियों के बारे में सोचने वाले एकमात्र नेता सुदेश महतो हैं। इन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य किए हैं। झारखंड के विकास को लेकर इनकी सोच और स्पष्ट रोडमैप से प्रभावित होकर आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। सुदेश जी न सिर्फ आज कि चिंता कर रहे हैं बल्कि उनके पास भविष्य का चिंतन भी है। 

इस अवसर पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव नवीन महतो, अनूप पांडेय, नमन ठाकुर, पारस उरांव, बबिता कुमारी, बुल्लू गोप, हरीश सिंह, संजय महतो, जलनाथ चौधरी, विरेंद्र तिवारी, ओम वर्मा, परवाज़ खान, अनुप मुर्मू इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

Tags - better state Sudesh Mahato Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News