logo

1.55 करोड़ की लागत से होगा जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया शिलान्यास

srth0123.jpg

रांची
धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के पास तालाब का सौंदर्यीकरण अब एक नई दिशा में आगे बढ़ने वाला है। ₹1.55 करोड़ की लागत से होने वाली इस परियोजना का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, पूर्व अध्यक्ष के.के. गुप्ता, धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष रामजी प्रसाद, समाजसेवी शिवेश सिंह, चितरंजन शाहदेव, विधायक प्रतिनिधि के रूप में अरुण, परमेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे। इस सौंदर्यीकरण कार्य से न केवल तालाब परिसर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र के जलस्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन भी सुनिश्चित हो सकेगा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest