logo

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने भाजपा युवा नेता शुभम मंडल

shubham_mandal.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने सोमवार के दिन गोड्डा के सबसे कम उम्र के उभरते युवा नेता शुभम मंडल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। शुभम मंडल पूर्व में प्रमंडलीय सह प्रभारी एवं पाकुड़ जिला प्रभारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनकर अच्छा काम कर चुके है। शुभम मंडल ने झारखंड के पंचायत चुनाव में सबसे कम उम्र का जिला परिषद प्रत्याशी रहकर चुनाव में 5634 वोट प्राप्त किया था। शुभम मंडल को प्रवक्ता बनने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके क्षेत्र के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News