logo

25 को रांची आयेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

chirag1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची : केंद्रीय मंत्री और लोजपा राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान 25 अगस्त को रांची आयेंगे। वे यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। पार्टी के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। बैठक में सांसद वीणा देवी, शांभवी चौधरी, अरुण भारती समेत पार्टी के विभिन्न प्रदेश अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज आयेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान Jharkhand News Jharkhand Latest News Union Minister Chirag Paswan will come