द फॉलोअप डेस्क
बोकारो रामगढ़ हाईवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। पैसेंजर उतार रहे एक ऑटो पर एक अनियंत्रित होकर गिट्टी लदा ट्रक पलट गई। जिसके बाद उसी गिट्टी के नीचे ऑटो दब गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मरने वाले का नाम तेजू बताया जा रहा है। जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवा जाम कर दिया है।

विपरीत दिशा से आ रही थी ऑटो
जानकारी के मुताबिक घटना बीएस सिटी थाना क्षेत्र के बारी कोऑपरेटिव मोड का है। ट्रक का नंबर jh02bk9889 है। वहीं ऑटो का नंबर jh09at3511 है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ऑटो विपरीत दिशा से आ रही थी। तभी दोनों के बीच टक्कर हुई। घटना सुबह 5:30 बजे की है। लोगों का कहना है कि गलती ट्रक चालक की है। वह नींद में आ रहा था। उसने ब्रेकर नहीं देखा और गाड़ी जंप कर अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद वह पलट गई। घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोग मृतक के परिवार से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N