logo

होटल में घुसा अनियंत्रित हाइवा, महिला की मौत 

DEATH9.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने महिला की जान ले ली। घटना शनिवार की दोपहर की है। यहां नकटी गांव स्थित प्रकाश होटल में अनियंत्रित हाइवा घुस गया। इससे होटल क्षतिग्रस्त हो गया और 35 वर्षीय सुहागिनी किस्कू की मौत हो गई। वहीं हादसे में हाइवा का चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार हाइवा के चालक बिहार के छपरा जिला निवासी चंदन राय और उपचालक राहुल राय है। दोनों भी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद किसी तरह दोनों को हाइवा से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया। वहीं घटना के बाद से मृतका के परिजन और ग्रामीण आक्रोश में है। सभी ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया था। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जानकरी मिलने के बाद काठीकुण्ड पुलिस निरीक्षक नंदकिशोर प्रसाद, थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार, एसआई के साथ दल-बल मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज दुमका न्यूज पाकुड़ न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Dumka News Pakur News