logo

शराब दुकान में विवाद के बाद दो युवकों ने सिपाही को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस

goli14.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

गिरिडीह में बाइक सावार अपराधियों ने 21 फरवरी मंगलवार देर रात गिरिडीह-धनबाद रोड के अजीडीह स्थित पेट्रोल पंप के पास एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। गोली लगने से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अरपाधियों ने पुलिसकर्मी शशिभूषण की सर्विस पिस्तौल छिनकर उनपर गोली चला दी। इधर, घटना की सूचना पर विनय राम और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। घायल पुलिसकर्मी को फौरन सदर अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। वहीं, मुफ्फसील थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरुकडीहा गांव से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने गोली चलाने की बात को स्वीकारा। घटना के संबंध में बताया गया है कि शशिभूषण एक जवान के साथ बाइक से समान लाने जा रहे थे। इसी क्रम में अजीडीह स्थित पेट्रोल पंप के पास दोनों युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच झड़प हो गई। इसी दौरान एक युवक ने उनकी सर्विस पिस्तौल छिन ली और उनकी छाती पर गोली चला दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: BCL कर्मचारी की पत्नी के साथ युवक ने की गाली-गलौज, कांड करवा देने की धमकी दी

पुलिसकर्मी से सर्विस पिस्तौल छिनकर चलाई गोली

बताया गया कि इससे पहले मोहनपुर स्थित एक शराब दुकान पर दोनों युवक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शशिभूषण अपने साथी पुलिसकर्मी वहां से चले गए। फिर, कुछ ही समय के बाद अजीडीह स्थित पेट्रोल पंप के पास दोनों युवकों के साथ उनकी झड़प हो गई। जहां अरापधियों ने पुलिसकर्मी से सर्विस पिस्तौल छिनकर उनपर गोली चला दी। फिलाहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।   

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT