logo

बोकारो : BCL कर्मचारी की पत्नी के साथ युवक ने की गाली-गलौज, कांड करवा देने की धमकी दी

bcl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो से बीएसली अधिकारी की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां सेक्टर 6A रहने वाले  बीसीएल कर्मचारी सुधांशु रंजन की पत्नी के साथ एक शख्स ने गाली-गलौज की है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक में अवैध कब्जा कर रहे अज्ञात व्यक्तियों ने कर्मचारी की पत्नी को अपशब्द बोले और धमकी भी दी। घटना के वक्त BCL अधिकारी अपनी ड्यूटी पर थे जबकि उनकी पत्नी अकेले घर पर थी। इस घटना के बाद बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह के नेतृत्व में लोग मौके पर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।


कांड करवा देने की दे रहा था धमकी
घटना की पूरी जानकारी देते हुए दिनेश सुधांशु रंजन ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 4:45 की है। उनकी पत्नी ने उनसे फोन करके बताया कि अवैध कब्जा करने वाला व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। उसे खूब अपशब्द कह रहा है। उसके साथ कांड करवा देने की धमकी दे रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे में ड्यूटी कैसे कर पाऊंगा। अगर प्रबंधन हमारी शिकायत पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो ऐसी घटनाएं रोज सुनने को मिल सकती है। वहीं इस मामले पर डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंद्र प्रकाश को दिया है। विशाल अधिकारियों ने सभी सेक्टरों और क्वार्टर में अवैध कब्जे के खिलाफ विजयनगर प्रशासन सिक्योरिटी विभाग को खूब कोसा है।


नशे की हालत में आता है और हंगामा करता 
वहीं उनकी पत्नी ने बताया कि उनके ब्लॉक के ऊपर के तले में कुछ महीने से अज्ञात व्यक्ति क्वार्टर पर अवैध कब्जा कर रहा है। वह हमेशा नशे की हालत में आता है और हंगामा करता है। अधिकारियों और आसपास के लोगों ने इस बारे में विशाल नगर नगर प्रशासन से लिखित शिकायत भी की थी। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिस कारण उसका मनोबल बढ़ गया और उसने ऐसी घटना को अंजाम दे रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT