logo

गिरिडीह के 2 अलग-अलग इलाकों में दो लोगों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

2_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गिरिडीह  में अलग-अलग घटनाओं में रविवार को 2 लोगों  की मौत हो गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की हत्या हुई है। पहली घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के पेसरबहियार की है। वहीं दूसरी घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया की है। शवों को कब्जे में ले कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। 

पहली घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के पेसरबहियार की है। जहां मृतक का नाम प्रभु दास है।  प्रभु दो दिन पहले घायल अवस्था में परिजनों को घर के बाहर मिला था। इसके बाद आनन-फानन में प्रभु को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने आक्रोषित होकर  सड़क जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रभु पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा पुलिस इंस्पेक्टर मंटू कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर सड़क खाली कराया। साथ ही घटना की उचित कारवाई का आश्वासन  भी दिया है। 

वहीं दूसरी घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया की है। जिसमें महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला मवेशियों को चारा देने जा रही थी। उसी वक्त उस पर हमला हुआ। महिला की पहचान रविया खातून के रूप में की गई है। घटना के बाद हीरोडीह पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला की  हत्या हुई है। पुलिस जांच में जुटी है, अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है। लेकिन मृतका के पुत्र शहजाद ने अपने चाचा समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज क्राइम न्यूज क्राइम लेटेस्ट न्यूजJharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News. Crime Crime News Crime Latest News