द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थानाक्षेत्र में एक निजी मेस का रसोईया दो छात्राओं के साथ यौन शोषण करता पकड़ा गया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय विश्वनाथ गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ गोप कई दिनों से मेस में रह रही दो नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। 14 मई को उसने दोनों छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्राओं ने उसी दिन शाम को सोनुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार शाम को उसे जेल भेज दिया गया।