logo

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अजय कुमार सिंह आज से व वंदना डाडेल 31 से लंबी छुट्टी पर

ajay_k_singh_and_vandana_dadel.jpg

 
द फॉलोअप डेस्क
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अजय कुमार सिंह आज से लगभग एक सप्ताह की लंबी छुट्टी पर विदेश जा रहे हैं। हालांकि उनका आधिकारिक छुट्टी सोमवार से काउंट किया जाएगा। सिंह विदेश यात्रा पर यूनाइटेड किंगडम जाएंगे। उनके छुट्टी पर रहने तक अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता मस्तराम मीणा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। इसी तरह कैबिनेट एवं कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल भी 31 मई से दस दिनों की लंबी छुट्टी पर जा रही हैं। वह भी विदेश यात्रा पर सिंगापुर पर अन्य पड़ोसी देश जा रही हैं। डाडेल लगभग 10 दिन की छुट्टी पर रहेंगी। उनके छुट्टी पर रहने तक वित्त सचिव प्रशांत कुमार कैबिनेट एवं गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। कार्मिक ने प्रभार दिए जाने का प्रस्ताव बढ़ा दिया है। सीएम की स्वीकृति मिलते ही सोमवार को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

Tags - ias vandana dadelias ajay kumar singhjharkhandlong leave