logo

मक्खी मारने की दवा खेल-खेल में पीकर 2 बच्चियों की मौत, एक की हालत गंभीर

MADHUMAKHI.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र में 3 नाबालिक मासूम बच्चियों ने मक्खी मारने की दवा धोखे से खाया। इसके बाद 2 कि सिमडेगा सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान जलडेगा निवासी अनिल लुगुन की 4 वर्षीय पुत्री याचना लुगुन और प्रमोद तोपनो की 5 साल की बेटी सृष्टि तोपनो के रूप में हुई। वहीं तीसरी बच्ची सृष्टि लोमगा का इलाज चल रहा है। 

जानकारी देते हुए याचना के पिता अनिल  ने बताया कि घर में कोई नहीं थे और सभी लोग इधर-उधर थे। इसी दौरान तीनों बच्ची ने खेल खेल में घर में रखे मक्खी मारने की दवा का सेवेन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और तीनों बेहोश हो गए।  तुरंत उन्हें जल देगा अस्पताल लाया गया। यहां पर उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।  इधर सदर अस्पताल सिमडेगा लाने के साथी 2 बच्चों की मौत हो गई। जबकि तीसरा की इलाज चल रही है।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज सिमडेगा न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Simdega News