logo

शीतलहरी की वजह से कोडरमा में 2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, DC ने जारी किया आदेश

a893.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, कोडरमा:

भीषण ठंड और शीतलहरी की वजह से कोडरमा जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में 2 दिन तक क्लास स्थगित रखने का फैसला किया है। कोडरमा में 19 और 20 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। कोडरमा डीसी ने ट्विटर (एक्स) पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोडरमा में अत्यधिक ठंड और शीतलहरी के प्रभाव को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा पहली से 5वीं तक की क्लास 19 और 20 जनवरी को स्थगित रहेंगे। हालांकि, बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलेगा। 

19 जनवरी से 25 जनवरी तक बदली टाइमिंग
गौरतलब है कि इसी बीच स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 19 जनवरी से 25 जनवरी तक सभी सरकारी, गैर सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में क्लास की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक पहली से 5वीं तक की क्लास सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी वहीं छठी से 12वीं कक्षा की क्लास सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी। 

झारखंड में सर्दी का सितम जारी है
बता दें कि झारखंड में सर्दी का सितम जारी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जनवरी को प्रदेश के करीब 16 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। रांची में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है वहीं पिछले 2 दिनों से सुबह घना कोहरा छाया रहता है।