रांची
अखिल भारतीय साहित्य परिषद झारखंड का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 27- 28 दिसंबर 2025 को राज्य की राजधानी रांची में आयोजित होने जा रहा है। अधिवेशन का विषय सामाजिक समरसता है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह के आदेशानुसार रांची महानगर की अध्यक्ष डॉ राज जयंती के नेतृत्व में एक निवेदक दल द्वारा माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार से भेंट कर इस साहित्यिक महाकुंभ को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु परिषद की ओर से अनुरोध आमंत्रण दिया गया।
निवेदन दल में प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव, रांची महानगर इकाई उपाध्यक्ष डॉ ममता मनीष सिन्हा, कृष्णा शर्मा एवं बजरंगी प्रसाद शामिल थे।

इस अवसर पर डॉ राज जयंती ने राज्यपाल को अपनी स्वलिखित पुस्तक "आवर एनवायरनमेंट, फ्रॉम ऋगवेद टू गांधी" भेंट की, ज्ञातव्य है कि इस पुस्तक की प्रस्तावना स्वयं माननीय राज्यपाल ने लिखी है और पुस्तक का विमोचन असम के मुख्यमंत्री माननीय हिमंता बिस्वा शर्मा के करकमलों से हुआ था। राज्यपाल से मिलने के पश्चात परिषद नवल ऊर्जा एवं उत्साह से अधिवेशन की तैयारियों में जुट गया है। अधिवेशन में करीब 350 साहित्य अनुरागियों की उपस्थिति का अनुमान है। प्रांतीय अधिवेशन को लेकर रांची के साहित्य अनुरागियों में हर्ष का माहौल है।
