द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार ने वर्ष 2026 की सरकारी छुट्टी तय कर दी है। राज्य मंत्रिपरिषद ने आज छुट्टी की सूची को मंजूरी दे दी। शनिवार और रविवार की छुट्टियों को छोड़ कर कार्यपालक आदेश के तहत 14 दिन और एनआई एक्ट के तहत 21 दिन की छुट्टी रहेगी। मालूम हो कि एनआई एक्ट के तहत छुट्टी रहने पर राज्य में अवस्थित केंद्र सरकार के कार्यालय और प्रतिष्ठान भी बंद रहते हैं। इस बार राज्य सरकार ने जनजातीयों के महत्वपूर्ण त्योहार सोहराय पर 12 एवं 12 जनवरी को छुट्टी घोषित की है। छुट्टी की सूची नीचे दिया गया है।

इसके अलावा राज्य सरकार ने खनिजों पर लिए जानेवाले सेस में भारी वृद्धि की है। राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से लिए गए निर्णय के तहत सबसे अधिक बॉक्साइट पर लिए जानेवाले सेस में वृद्धि की गयी है। पहले कोयला पर प्रति टन 250 रुपए की जगह अब 450 रुपए प्रति टन, आयरन ओर पर 400 की जगह 600 रुपए, बॉक्साइट पर 116 रुपए की जगह 2000 रुपए प्रति टन और लाइम स्टोन पर 40 रुपए की जगह 100 रुपए सेस लगेगा।

