द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का क्षण तब आया जब क्षेत्र के समाजसेवी एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में मुलाक़ात के लिए 21 जुलाई 2025 को औपचारिक आमंत्रण प्राप्त हुआ है।
यह अवसर न केवल बिंदेश्वर उरांव के लिए सम्मान की बात है, बल्कि पूरे क्षेत्र, विशेषकर झारखंड की आदिवासी और ग्रामीण जनता के लिए भी अभूतपूर्व गौरव का विषय है। इस ऐतिहासिक मुलाकात के दौरान बिंदेश्वर उरांव आदिवासी समाज, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रपति के समक्ष रखेंगे।
बिंदेश्वर उरांव ने बताया कि यह मुलाकात मेरे लिए नहीं, बल्कि मेरे क्षेत्र की जनभावनाओं की अभिव्यक्ति होगी। राष्ट्रपति स्वयं झारखंड के पड़ोसी राज्य उड़ीसा की पुत्री हैं, ऐसे में उनसे मिलने और अपनी बात रखने का अवसर मेरे जीवन का अमूल्य क्षण होगा।" इस आमंत्रण को लेकर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने इसे "लोहरदगा और पूरे झारखंड के सम्मान का प्रतीक" बताया है।
