logo

आज राज्य भर के छात्रों का उलगुलान, हजारों की संख्या में करेंगे सीएम आवास का घेराव

iiiiii.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज राज्य भर के छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। 60-40 नियोजन नीति के विरोध में यह घेराव किया जा रहा है। यह आंदोलन 3 दिनों तक चलेगा। सभी छात्र पहले मोराबादी पहुंचेंगे फिर तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए निकलेंगे। बता दें कि छात्र 72 घंटे का आंदोलन करने वाले हैं। कल मशाल जुलूस किया जाएगा और 19 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। छात्र नेता देवेन्द्र नाथ ने बताया कि सम्पूर्ण झारखंड से 50 हजार छात्र मोरहाबादी मैदान में एकत्रित होकर अधिकार मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का काम करेंगे l 18 अप्रैल को सम्पूर्ण झारखंड के जिला और प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जायेगा। जिसमें रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम के समक्ष एकत्रित होकर शाम 5 बजे अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा। 19 अप्रैल को सुबह से सड़क पर उतरकर झारखंड बंद किया जाएगा। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के देवेन्द्र नाथ महतो ने सरकार से मांग किया है कि हकमार 60-40 नियोजन नीति को सरकार तत्काल वापस कर झारखंडी हित में नियोजन लागू करे। उसके बात नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किया जाए। 


धारा 144 लागू 
घेराव कार्यक्रम को लेकर डीसी व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मजिस्ट्रे व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सदर एसडीओ को मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय के 200 मीटर की परिधि में किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि आयोजित नहीं किए जा सके, सुरक्षा के दृष्टिकोण से निषेधाज्ञा जारी करने का निर्देश दिया गया है। इसके आलोक में सदर एसडीओ ने 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। यह निषेधाज्ञा 17.04.2023 के प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 11.30 बजे तक के लिए लागू रहेगा।