logo

आज बाबूलाल मरांडी 3 परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल, इन जिलों की सभाओं को करेंगे संबोधित 

BABULAL28.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 24 सितंबर को झारखंड के 3 जिलों में परिवर्तन सभाओं को संबोधित करेंगे। वे आज खूंटी, हजारीबाग, सिमडेगा जिले की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार वे सबसे पहले सुबह 10 बजे खूंटी जिले के तोरपो स्थित ब्लॉक मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 12:30 बजे हजारीबाग जिले के बरही स्थित ब्लॉक मैदान में परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे। साथ ही शाम 3:30 बजे वे सिमडेगा जिले के कोलेबिरा स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज परिवर्तन यात्रा बीजेपी Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Parivartan Yatra BJP Babulal Marandi