logo

हजारीबाग से गैंगस्टर अनिल शर्मा को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया रिम्स, कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा इलाज

ANIL.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हजारीबाग स्थित जेपी कारा में हाई सिक्योरिटी सेल में बंद गैंगस्टर अनिल शर्मा को दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रांची रिम्स लाया गया। जेपी कारा में बुधवार की सुबह 4 बजे सीने में दर्द हुआ था। जिसके बाद उसे जेल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। शुक्रवार को शाम में उसे जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया जहां जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे तत्काल एसबीएमसीएच हॉस्पिटल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान हजारीबाग अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। गैंगस्टर अनिल शर्मा का इलाज रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के ओपीडी में डॉक्टर मृणाल कर रहे है। जानकारी के अनुसार रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

हाई सिक्योरिटी में रखा जाता गैंगस्टर अनिल को

मालूम हो कि भोमा सिंह हत्याकांड में अनिल शर्मा सजा काट रहे हैं। पिछले तीन दशकों से वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। वह पिछले 2 वर्ष से हजारीबाग केंद्रीय कारा में है। इससे पहले उसे दुमका जेल से भारी सुरक्षा में हजारीबाग लाया गया था। जानकारी के मुताबिक उसे हाई सिक्योरिटी में रखा जाता है। अनिल शर्मा पर जेल में रहते आपराधिक घटनाओं को अपने गुर्गों द्वारा अंजाम दिए जाने का आरोप लगने पर दुमका केंद्रीय कारा से उसे 2021 में जेपी कारा हजारीबाग में स्थानांतरित किया गया था। वह पिछले 23 वर्षो से जेल की सजा काट रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT