logo

Good News : लंबे समय बाद पलामू टाइगर रिजर्व में देखा गया बाघ, कैमरे में कैद हुई तस्वीर

bagh_in_palamu1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू टाइगर रिजर्व (Palamu Tiger Reserve) में एक बाघ देखा गया है। बाघ की तस्वीर सामने आई है। पीटीआर (PTR Camera) के कैमरे में दो जगह पर बाघ की तस्वीर कैद हुई है। यह नर बाघ है। बताया जा रहा है कि यद दो दिनों से इलाके में घूम रहा है। अब तक दो मवेशी के भी मारकर खा चुका है। बाघ देखे जाने के बाद पलामू टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पदाधिकारी अलर्ट पर हैं। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को जंगल में जाने पर सावधानी बरतने की अपील की गई है। 


2 दर्जन से अधिक तस्वीरें ली गई
पलामू टाइगर रिजर्व के नॉर्थ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर कुमार प्रजेश कांत जेना ने खुद इस बाघ की तस्वीर ली है। वहीं रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर कुमार आशुतोष ने बताया कि प्रत्यक्ष रूप से बाघ देखे जाने के बाद 2 दर्जन से अधिक तस्वीरें ली गई। वहीं आस पास के जंगल में पूरी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मवेशी की मौत पर उसके मालिक को तुरंत बाद मुआवजा देने का निर्देश भी दिया गया है।


इलाके में खुशी की लहर
लंबे अरसे के बाद पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ देखे जाने के बाद इलाके में खुशी की लहर है। कुमार आशुतोष ने इसे सुखद संकेत बताया है। मालूम हो कुछ दिन पहले इसे गढ़वा क्षेत्र में देखा गया था। बाघ के सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बताते चलें कि साल 2019 में पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में एक बाघिन मृत अवस्था में मिली थी। उसके बाद पहली बार बात की तस्वीर पलामू टाइगर रिजर्व के कैमरे में कैद हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT