logo

रांची में आज से 3 दिनों तक आंधी–बारिश, इन जिलों में भी येलो अलर्ट

tej_hawa_ke_barish.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के कई जिलों में आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में आज से 3 दिन तक आंधी-पानी के आसार है। गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति भी सामान्य से तेज रह सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट भी जारी किया है। गौरतलब है कि झारखंड में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान है। कई जिलों के तापमान 40 डिग्री सेसि से पार है। ऐसे में ये बारिश लोगों को काफी आराम देगी। 


12 अप्रैल तक होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इस वजह से सात अप्रैल से नौ अप्रैल तक राज्य के कई हिस्से में बारिश के आसार हैं। आठ अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी। सात अप्रैल के मुकाबले आठ अप्रैल को हवा की रफ्तार 10 किमी कम होगी। इस दिन हवा की गति 40 किमी तक हो सकती है। वज्रपात की आशंका भी व्यक्त की गई है। इसी तरह नौ अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की बात कही गई है। बारिश को कारण 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट होती है। 


रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि 
शनिवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेसि अधिक था। इसका असर जनजीवन पर भी दिखा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.1, चाईबासा का 41 तथा सरायकेला-खरसावां का तापमान 42 डिग्री सेसि के करीब रहा। डालटनगंज का तापमान भी 40.1 डिग्री सेसि रहा।

Tags - JharkhandJharkhand newsJharkhand weather newsweather Update