द फॉलोअप डेस्क
घाटशिला विधानसभा के उप चुनाव में स्क्रूटनी के बाद 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। अगर किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया तो 14 नवंबर को मतगणना के बाद इन 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आ जाएगा। स्क्रूटनी में आज तीन प्रत्याशियों के नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द हुए। उनमें निर्दलीय मालती टूडू, आपकी विकास पार्टी के दुखी राम मांडी और राष्ट्रीय सनातन पार्टी के मंगल मुर्मू शामिल हैं।

जिन प्रत्याशियों का नामांकन सही पाया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं-परमेश्वर टुडू निर्दलीय, श्रीलाल किस्कू निर्दलीय, बाबूलाल सोरेन भाजपा, सोमेश चंद्र सोरेन झामुमो, पार्वती हांसदा पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक), मनसा राम हांसदा निर्दलीय, नारायण सिंह निर्दलीय, विकास हेंब्रम निर्दलीय, पंचानन सोरेन भारत आदिवासी पार्टी, बसंत कुमार तोपनो निर्दलीय, रामदास मुर्मू जेएलकेएम, मनोज कुमार सिंह निर्दलीय, विक्रम किस्कू निर्दलीय और रामकृष्ण कांति महली निर्दलीय।
