logo

सरायकेला-खरसावां से चंपाई सोरेन के हजारों समर्थक रांची के लिए हुए रवाना 

वद्ीो2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में खरसावां एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के हजारों समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को रांची के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रांची के धुर्वा में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामेंगे। जिसे लेकर शुक्रवार को खरसावां, कुचाई, खूंटपानी, सरायकेला, राजनगर से हजारों की संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हो गए। 


इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का निर्णय ही हम लोगों के लिए सर्वोपरी होगा। उनके भाजपा में शामिल होने से भाजपा को कोल्हान समेत पूरे राज्य में मजबूती मिलेगी। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष बबलू सोय, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरू, लालसिंह सोय, दुलाल स्वांसी, विश्व जीत प्रधान, राजेन मुर्मू, रंजीत मंडल, शुभम तांती, राजा लोहार, जगत माझी, रमेश महतो, मंगल सिंह मुंडा, कृष्णा नायक, कुंवर बानरा आदि उपस्थित थे।