logo

असम में सुदेश महतो ने हिमंता विस्वा सरमा से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई विशेष चर्चा

पगसोलूोेह्ाेप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस दौरान उनकी पत्नी नेहा महतो भी उनके साथ थीं। इस मुलाकात की तस्वीर भी सुदेश महतो ने सोशल मीडिया पर साझा की है। बता दें कि यह सुदेश महतो की हिमंता विस्वा सरमा के साथ पहली मुलाकात नहीं है। इससे पहले भी वह जुलाई के महीने में हिमंता विस्वा सरमा के साथ दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने खुद जानकारी दी थी मौजूदा राजनीतिक हालात और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई है। अब विधानसभा का चुनाव काफी नजदीक है ऐसे में यह मुलाकात भी कई मायनों में बहुत अहम है। 


सोशल मीडिया पर कही ये बात 
इस मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है और कहा है कि "कल असम के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा  चुनाव के सह-प्रभारी माननीय श्री Himanta Biswa Sarma  जी के पूरे परिवार के साथ उनके निवास पर सुखद मुलाक़ात हुई। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर मेरे साथ मेरी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा महतो भी मौजूद थीं।" 


विधानसभा चुनाव को लेकर हुई होगी चर्चा 
हिमंता विस्वा सरमा झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी बनाए हैं। इन दिनों उनका कई बार झारखंड आना-जाना लगा हुआ है। वह झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए आते रहते हैं। इसी बीच सुदेश महतो ने उनसे मुलाकात हुई है जिसके कई अहम मायने हैं। यह कह सकते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस मुलाकात में काफी आवश्यक विचार-विमर्श हुआ होगा।