logo

माओवादियों ने दिनदहाड़े फूंक डाला BSNL और जियो का टावर

लोंग7.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना-दुरूप गांव के पास लगाए गए दो मोबाइल टावरों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। लंबे अरसे बाद गांव में उनकी एंट्री से ग्रामीण दहशत में हैं। बताया जा रहा हैकि माओवादियों का दस्ता शनिवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे दौना-दुरूप गांव पहुंचा। यहां माओवादियों ने बीएसएनएल और जियो के एक-एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। बता दें कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस वजह से माओवादियों का प्रभाव काफी कम हो गया। अब कभी-कभार ही इनकी उपस्‍थिति दिखती है। भाकपा माओवादियों ने काफी समय बाद लातेहार जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। 

Tags - Latehar Latehar News Latehar Latest News Latehar Jharkhand