logo

NSUI : हम लोकतंत्र और संविधान बचा पायेंगे या नहीं ये 2024 तय करेगा- सुबोधकांत सहाय 

NSUI.jpeg

रांची 

आज रांची में हुई NSUI (National Students' Union of India) की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हम लोकतंत्र, संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा कर पायेंगे या नहीं, इसका फैसला 2024 में हो जायेगा। कहा, डर है कि हम फिर उसी दौर में पहुंच जायेंगे जहां, हर एक व्यक्ति समान नहीं होगा और उसके अधिकार भी समान नहीं होंगे। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर आज NSUI की एक बैठक राजधानी के बिहार क्लब में हो रही थी। इसमें NSUI रांची लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अनिकेत राज, सह संयोजक अभिजीत प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, अमन अहमद, रोहित पांडे, राजीव चिंटू चौरसिया आदि की भागीदारी रही। साथ ही इसमें मुख्य रूप से सुबोधकांत सहाय एवम रांची महानगर अध्यक्ष डा. कुमार राजा उपस्थित हुए।

2024, भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष

मौके पर सुबोधकांत सहाय ने कहा कि वर्ष 2024, भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष है। ये साल तय करेगा कि हम संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को बचा पाने में सफल होंगे या नहीं। कहा कि लोकसभा चुनाव में NSUI की भागीदारी महत्वपूर्ण है। यह कांग्रेस का महत्वपूर्ण अंग है। वहीं कुमार राजा ने कहा कि जो रांची के अभी सांसद हैं, उन्हें मुश्किल से किसी ने काम करते देखा होगा। लेकिन सुबोधकांत एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो बिना किसी पद में रहे एक सांसद से ज्यादा काम करते हैं। 

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी 
बैठक के दौरान मंच का संचालन अभिजीत प्रताप सिंह ने किया और नेतृत्व अनिकेत राज ने किया। बैठक में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने NSUI की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मुख्य रूप से इंदरजीत सिंह, मोहित ओझा, अभिमन्यु,  महिमा सिन्हा, आसिष रोशन, राम, किशन सिंह, रत्नेश सिन्हा, अंशु, सत्यजीत आदि सैंकड़ों छात्र मौजूद थे।