द फॉलोअप डेस्क
जनजातीय समुदाय के बड़े पर्व में शामिल सोहराय पर इस बार सरकार छुट्टी देने जा रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने वर्ष 2026 के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक छुट्टी की सूची तैयार कर ली है। उसे स्वीकृति के लिए कैबिनेट भेज दिया गया है। 8 दिसंबर को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में सोहराय पर्व पर दो दिनों की छुट्टी का प्रस्ताव है। मालूम हो कि झारखंड के अलग अलग क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय के लोग सोहराय का पर्व मनाते हैं।
.jpeg)
यह पर्व आमतौर पर दिवाली के बाद कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से मवेशियों की पूजा का त्योहार है। 2025 में रांची और आसपास के क्षेत्रों में इसे 21 अक्टूबर को मनाया गया था। इस अवधि में घरों की मरम्मत, पुताई और सजावट की जाती है। जनवरी 2025 में संताल परगना क्षेत्र में सोहराय 10 से 15 जनवरी के बीच मनाया जाता है। इस समय उपवास, घरों की सजावट और पूजा-अर्चना की जाती है। 2025 के लिए झारखंड स्कूल कैलेंडर में इस पर्व के लिए छुट्टी घोषित नहीं की गई थी, जिससे शिक्षकों में निराशा थी।
