logo

corona update : राज्य में तीसरी लहर पड़ी कमजोर, 733 नये मरीज की पुष्टि...एक्टिव केस की संख्या 6495

corrona1111.jpg

रांचीः

राज्य में कोरोना की स्थिति राहत देने वाली है। रविवार को जनवरी में सबसे कम महज 1.55 प्रतिशत पॉजिटिविटी पाई गयी है। जनवरी माह में पहली बार 800 से नीचे 733 मरीज मिले हैं। लगभग 24 दिनों के बाद कोरोना से राज्य में कोई मौत नहीं हुई। रविवार को तीन जिलों में 100 से अधिक मरीज मिले हैं, जबकि तीन जिलों में एक भी मरीज नहीं पाये गये है। रविवार को सबसे ज्यादा 206 मरीज रांची में जबकि, पूर्वी सिंहभूम में 172 और सिमडेगा में 149 मरीज मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या 6495 पर पहुंच गयी। 

धनबाद में ओमीक्रोन पाया गया  
रांची के साथ पूर्वी सिंहभूम व धनबाद में भी ओमीक्रोन का संक्रमण पाया गया है। धनबाद के 17, पूर्वी सिंहभूम में हर 13 व रांची में 6 प्रतिशत मरीजों के सैंपलों में ओमीक्रोन पाया गया है। रांची, पूर्वी सिंहभूम में ओमीक्रोन के अलावा डेल्टा की पुष्टि भी हुई है। वहीं, गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा में अन्य वेरिएंट 85 (वीओसी) मिले हैं। इसका खुलासा सिक्वेंसिंग रिपोर्ट से हुआ है। 

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल
बता  दें कि  25 दिसंबर से 21 जनवरी के बीच संक्रमित 850 मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजे गए थे। पूर्वी सिंहभूम से भेजे गए में 13 355 सैंपलों में 46 में ओमीक्रोन, रांची के 305 सैंपलों में 18 में ओमीक्रोन, 1 में डेल्टा व 27 में अन्य वेरिएंट मिले हैं। धनबाद से भेजे गए 6 धनबाद भेजे गए सैंपल 1 ओमीक्रोन मिला है। वही गिरिडीह के छह व लोहरदगा से भेजे गए दो सैंपल में 1-1 व कोडरमा के 9 सैंपल की जांच में दो अन्य वैरीएंट मिले हैं। 

733 नये मरीज मिले
झारखंड में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य भर में 733 नये मरीज मिले। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 6495 पर पहुंच गयी। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि बीते 24 घंटे में 1981 मरीज स्वस्थ हुए। राहत की खबर ये भी है कि रविवार को किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। राज्य में कोरोना से अबतक 5300 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अबतक 4,16,117 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।