logo

जमशेदपुर : 20 लाख के जेवरात उड़ा ले गए चोर, थाने से महज 200 मीटर दूर हुई घटना

ulidih.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। उलीडीह थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान में चोरों ने बीती रात करीब 20 लाख रुपये के जेवरात उड़ा दिये। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों ने यह साफ कर दिया है कि शहर में चोरों का हौसला बुलंद है, जबकि पुलिस की पकड़ अभी भी कमजोर दिख रही है।

जानकारी के अनुसार, पवन कुमार नामक व्यक्ति मंगलवार की रात आदित्यपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। देर रात जब वह घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर में रखे सारे जेवरात गायब हैं।

सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बीते एक महीने में शहर के कई थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं हुई हैं। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और आक्रोश दोनों बढ़ता जा रहा है। उलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की औपचारिक जांच शुरू की जायेगी।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jamshedpur news jamshedpur khabar jamshedpur update theft news