द फॉलोअप डेस्क, रांची:
पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव राजीव अरुण एक्का का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अगले आदेश तक राजव पर्षद के सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच के अधिकारी राजीव अरुण एक्का अभी एसटी, एसटी, अल्पसंख्यक औऱ पिछड़ा वर्ग आयोग के अपर मुख्य सचिव के अथिरिक्त प्रभार पर भी थे। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक राजीव अरुण एक्का अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी के साथ-साथ मुख्यमंत्री, कल्याण और पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

वंदना दादेल सहित इन अधिकारियों का तबादला
ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधआन सचिव अजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अजय कुमार 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल को मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वंदना दादेल अगले आदेश तक महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव के तौर पर भी अपनी सेवा देंगी।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन को अगले आदेश तक राजस्व, निबंधन औऱ भूमि सुधार विभाग में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। मनीष रंजन 2002 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव राजेश कुमार को अगले आदेश तक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
जल संसाधन विभाग में सचिव प्रशांत कुमार को वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। 2004 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार के पाश सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के प्रशासक की जिम्मेदारी भी थी।
श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक के श्रीनिवासन का भी तबादला हुआ है। 2005 बैच के आईएएस अधिकारी के श्रीनिवासन को अगले आदेश तक झारखंड भवन (नई दिल्लीः को स्थानिक आय़ुक्त बनाया गया है। वहीं महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव कृपानंद झा का तबादला करते हुए उन्हें परिवहन आय़ुक्त बनाया गया है।