द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में 20 जुलाई के बाद मूसलाधार बारिश होनी की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्सों और कोल्हान में तेज बारिश के आसार हैं। बता दें कि झारखंड में कम हो रही बारिश की वजह से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। रांची सहित राज्य के कई जिलों में इसका असर दिखने लगा है।
इन इलाकों में होगी भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन दोनों ही कमजोर हुए हैं। इस वजह से इन दिनों अच्छी बारिश नहीं हो रही है।20 जुलाई के बाद राज्य के जिन इलाकों मे भारी बारिश होगी उनमें झारखंड के दक्षिणी हिस्से शामिल हैं। कोल्हान में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
35 डिग्री तक रह सकता है तापमान
देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।