logo

झारखंड में सुबह छाएगा कोहरा, अगले 4 दिन ठंड में नहीं होगा इजाफा

kohra_jharkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। तापमान में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है। बादल हटे हैं और सुबह की धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। वहीं मौसम विभाग के संभावना जाहिर की है कि सुबह के वक्त अभी कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद तेज धूप खिली रहेगा। अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।  इसके बाद मौसम में परिर्वतन के आसार है। ठंड बढ़ सकती है। बता दें कि रांची का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया है।


सर्द हवाएं रुकने से ठंड में थोड़ी कमी 
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड में सर्द हवाएं रुकने से ठंड में थोड़ी कमी का अहसास हो रहा है। तेज धूप खिल रही है। अगले चार दिनों तक इसमें ज्यादा बदलाव की संभवना नहीं है। रात में भी कुहासे का असर जारी रहेगा। इससे सुबह में कनकनी बनी रहेगी। लेकिन 4 दिन बाद मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। ठंड बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह में कुहासे की वजह से कनकनी का अहसास हुआ। झारखंड के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान औसतन 25 डिग्री के करीब है।


शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 25.2 12.1
जमशेदपुर 28.3 13.8
डाल्टनगंज 27.2 11.3
देवघर 25.4 12.7
गढ़वा 24.9 10.7
गिरिडीह 24.7 12.7
गोड्डा 26.1 12.5