logo

CM ने मॉब लिंचिंग के पीड़ितों को 1 लाख और उत्पाद सिपाही परीक्षा के दौरान मृत्यु का शिकार युवाओं के परिजन को 4-4 लाख का चेक दिया 

hemant07.jpg

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में मॉब लिंचिंग के 28 पीड़ितों और झारखंड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के शिकार हुए 15 युवाओं के आश्रित/परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। वहीं मॉब लिंचिंग की घटना में घायल एक व्यक्ति के आश्रित को 1 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 में रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत मॉब लिंचिंग की घटना में मृत स्व मिथुन सिंह खेरवार की पुत्री सोनाक्षी कुमारी को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करेगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभागार में उपस्थित पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के भीतर विगत कुछ वर्षों में कई ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं जिसमें कई परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन घटनाओं में हमसभी से जिनका साथ छूटा है, जो हमें छोड़ गए उन्हें तो वापस नही लाया जा सकता है, लेकिन आगे के जीवन में हमसभी लोग आश्रित परिवारों को कैसे मदद कर सके, किस प्रकार एक-दूसरे का सहयोग करते हुए जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर करें यह बहुत महत्वपूर्ण है।

नौजवानों की मृत्यु मर्माहत और हैरान करने वाला
हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही की नियुक्ति निकाली गई थी। राज्य के लाखों नौजवानों ने इस नियुक्ति प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए आवेदन दिया था। इस नौकरी की चाहत रखने वाले 15 नौजवान अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा के क्रम में दुर्भाग्यवाश असामयिक मृत्यु हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए काफी मर्माहत और हैरान करने वाली रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटना देश में पहली बार देखने और सुनने को मिला है। पहले भी राज्य सरकार की ओर से कई बहाली प्रक्रियाएं हुई हैं लेकिन ऐसी घटना यदा-कदा ही देखने और सुनने को मिली है।

उत्पाद सिपाही दक्षता परीक्षा में हुई मृत्यु की जांच आवश्यक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया के दौरान हमारे 15 नौजवानों की मृत्यु की घटना को राज्य सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है। हमारी सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस घटनाओं के विस्तृत जांच का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने राज्य में वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में पुलिस नियुक्तियां तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है उसे समय भी राज्य सरकार के लिए कैसी घटनाएं गंभीर चुनौती बनी रहेगी। यही कारण है कि केंद्र सरकार से हमारी सरकार ने डॉक्टर की एक बड़ी टीम को इस घटना की संपूर्ण जांच के लिए पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है।

मौके पर मंत्री  हफीजुल हसन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग मती वंदना दादेल, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव  मनोज कुमार, डीजी पुलिस मुख्यालय  आरके मल्लिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags - hemant soren mob lynching excise constable examination Jharkhand News News Jharkhand