logo

JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य और बिनोद पांडेय से मिले केताबुद्दीन शेख, राजमहल सीट पर दावा

RAJMAHAL.png

रांची 

झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य एवं केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पांडे से केताबुद्दीन शेख, नगर पंचायत अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी राजमहल विधानसभा महागठबंधन 2019 ने मुलाकात की। शेख ने केंद्रीय कार्यालय रांची में राजमहल विधानसभा (०१) से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। साथ ही कहा है कि उनको जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है। मोर्चा अगर उनको अपना प्रत्याशी बनाती है तो कोई शक नहीं कि जीत सुनिश्चित है। हालांकि मोर्चा की ओऱ से इस बाबत कुछ नहीं कहा गया है। 

Tags - Ketabuddin Sheikh  JMM Supriyo Bhattacharya Binod Pandey Jharkhand News News