logo

पत्नी से हुआ विवाद, पति ने धारदार हथियार से कर दी हत्या; बचाव में आया पड़ोसी भी घायल 

MURDER2.jpg

द फॉलोअफ डेस्क 
खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के गुल्लू गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान सोकोई बारला (50) और आरोपी पति की पहचान सुलेमान बारला (55) के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार दंपत्ती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। झगड़ा करने के दौरान पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार  से हमला करना शुरू कर दिया। झगड़े की आवाज सुन कर पड़ोसी ईदनेश हनसोय, सोकोई बारला के बचाव के लिए आया। इस बीच आरोपी और ईदनेश भी घायल हो गए। वहीं सोकाई की लगातार हमले से मौत हो गयी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी और पड़ोसी को इलाज कराने के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। इलाज के बाद आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ईदनेश हनसोय का बयान ले रही है। वहीं DSP रजक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आपसी विवाद में यह घटना हुई है। पुलिस ने घटना के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News