logo

झारखंड के इन जिलों में आज भी भारी बारिश की संभवना, जानें कब मिलेगी राहत

वोीगेप25.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के कई जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इसका आम जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। अभी भी झारखंडवासियों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। आज पलामू, गढ़वा, लातेहार में गरज के भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। 

मानसून ट्रफ फिलहाल डाल्टेनगंज से पार हो रहा
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ डाल्टेनगंज से पार हो रहा है, जिस वजह से जबरदस्त बारिश देखने को मिली। ऐसी स्थिति बुधवार को भी रहने की संभावना है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून ट्रफ फिलहाल डाल्टेनगंज से पार हो रहा है। यही कारण है कि इस जिले और इसके आसपास के जिले जैसे कोडरमा व लातेहार में भी हेवी रेन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूरे राज्य में अच्छी-खासी बारिश की पूरी संभावना है। इसे लेकर लोगों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। 


झारखंड में बीते दो दिन से अच्छी-खासी बारिश देखी जा रही है। यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के डीप डिप्रेशन में बदलने के कारण है। ऐसी स्थिति फिलहाल आने वाले 24 घंटे तक रहेगी। उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। इस वर्षा से डिफिशिएंसी रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है. अभी यह रेट -1% पर आ गया है। 

Tags - jharkhand rain jharkhand mausam jharkhand rainfal weather jharkhand jharkhand me barish rain in jharkhand