logo

गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के बाद सदमे में थी महिला, फंदे से झूल दे दी जान 

DE.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गुमला जिले के कलिगा गांव में शुक्रवार रात एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरती देवी की शादी पिछले साल हुई थी, लेकिन कुछ समय से वह तनाव में थी। कुछ महीनों पहले उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी थी, जिससे वह गहरे सदमे में थी। 

बताया जा रहा है कि घटना के समय आरती का पति मुकेश महली मुंबई में काम की तलाश में था। वह करीब एक महीन पहले वहां गया था। इधर आरती 3 दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी। जब उसने फांसी लगाई, तब घर में सिर्फ उसके सास-ससुर मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद से ही दंपती के बीच रिश्तों में तनाव की बात सामने आयी है। बच्चे की मौत के बाद आरती और ज्यादा तनाव में रहने लगी थी। 

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना के एसआई अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। 


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Gumla News