logo

CGL : 16 से  होगी सफल सहायक प्रशाखा पदाधिकारी व कनीय सचिवालय सहायकों के प्रमाण पत्रों की जांच

project19.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (सीजीएल) में उत्तीर्ण सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों एवं कनीय सचिवालय सहायकों के प्रमाण पत्रों की जांच 16 दिसंबर से होगी। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मालूम हो कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिछले दिनों जेएसएससी ने अंतिम परीक्षाफल का प्रकाशन कर दिया था। उसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 847 एवं कनीय सचिवालय सहायक के 288 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।


कार्मिक द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16 दिसंबर को प्रथम पाली में क्रमांक एक से 150, दूसरी पाली में 151 से 300, 17 दिसंबर को प्रथम पाली में 301-450 एवं दूसरी पाली में 451-600, 20 दिसंबर को प्रथम पाली में 601-750 तथा द्वितीय पाली में 751-847 के अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, जाति, स्थानीय व अन्य प्रमाण पत्रों की जांच होगी। इसी तरह 22 दिसंबर को प्रथम पाली में कनीय सचिवालय सहायक के क्रमांक 1 से 150 एवं द्वितीय पाली में 151 से 288 के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी।

Tags - Jharkhand Assistant Branch Officer Junior Secretariat Assistant CGL Exam document verification from the 16th onwards.