logo

तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम करोड़ों के कमीशन और टोयटा,इनोवा और फॉर्चुनर जैसी गाड़ियां

alamgir3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ग्रामीण कार्य विभाग में हुए घोटाले में तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल की पत्नी रीता लाल सहित आठ लोगों के विरुद्ध पीएमएलए कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया है। यह ईडी द्वारा कोर्ट में दायर किया गया चौथा आरोप पत्र है। चार आरोप पत्रों में कुल अभियुक्तों की संख्या अब 22 हो गयी है। आरोप पत्र में कहा गया है कि ठेकेदार ने तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को कमीशन के रूप में बड़ी रकम और महंगी महंगी गाड़ियां दी। आरोप पत्र में ईडी ने बताया है कि वीरेंद्र राम को किसने कब कितनी कितनी कमीशन की राशि दी। उनके कमीशन का लेखा-जोखा कौन रखता था।

ईडी ने पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में दायर आरोप पत्र में ग्रामीण कार्य विभाग के टेंडर में कमीशन देने वाले ठेकेदारों के अलावा कमीशन की राशि से संपत्ति खरीदने वालों के नाम भी उजागर किए हैं। विभाग के संवेदक राजेश कुमार को भी अभियुक्त बनाया गया है।साथ ही उसकी कंपनी मेसर्स राजेश कुमार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और परमानंद सिंह बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को भी आरोपित किया गया है। संवेदक ने वीरेंद्र राम को टोयटा, इनोवा, टोयटा फॉर्चुनर जैसी महंगी महंगई गाड़ियां दी थी। पूछताछ के क्रम में संवेदकों ने बताया कि उन्होंने कमीशन के तौर पर 1.88 कोड़ रुपए भी दिए थे। संवेदक राधा मोहन साहु ने भी टेंडर हासिल करने के लिए वीरेंद्र राम को 39 लाख रुपए के अलावा टोयटा फॉर्चुनर दिया था। मालूम हो कि वीरेंद्र राम के यहां जब्त की गयी टोयटा फॉर्चुनर राधा मोहन के बेटे अंकित साहु के नाम निबंधित है।


इसी तरह कमीशन की राशि का हिसाब-किताब रखने वाले अतिकुल रहमान को भी अभियुक्त बनाया गया है। छापेमारी के दौरान अतिकुल के घर से 4.40 लाख रुपये नकद जब्त किया गया था। ईडी ने ठेकेदार राजीव कुमार सिंह को भी आरोपित किया है। राजीव कुमार के घर छापेमारी के दौरान राजीव के घर से 2.13 करोड़ रुपये नकद जब्त किया गया था। पूछताछ के दौरान राजीव ने 15 करोड़ रुपये घूस वसूलने की बात स्वीकार की है। आरोप पत्र में बताया गया है कि संजीव लाल की पत्नी रीता लाल अपने पति को कमीशन के रूप में मिलनेवाली राशि से कई तरह की संपत्ति खरीदी। यहां उल्लेखनीय है कि ईडी द्वारा की गयी छापेमारी में संजीव लाल के करीबी माने जाने वाले जहांगीर आलम के ठिकानों से 32.20 करोड़ की राशि जब्त की गयी थी।


 

Tags - Jharkhand ED raids former minister Alamgir Alam ED files fourth chargesheet