logo

BJP : सर्व सम्मति से सलेक्शन थ्रू इलेक्शन हुआः जुएल ओराम

jual_oraon.jpg

झारखंड प्रदेश भाजपा के चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल आदित्य प्रसाद साहु का नामांकन प्राप्त हुआ। वहीं राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों के लिए भी एक एक नामांकन हुए। उन्होंने कहा कि नामांकन और स्क्रूटनी के बाद वह केंद्रीय कमेटी से सहमति लेते हुए 14 जनवरी को परिणाम की आधिकारिक घोषणा करेंगे। क्या यह पहले से तय था। जुएल ओराम ने कहा कि नहीं सलेक्शन थ्रू इलेक्शन हुआ है। इसमें कोई भी व्यक्ति नोमिनेशन कर सकता था। लेकिन पार्टी के भीतर सर्वसम्मति बनी। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों के लिए भी 21 ही नामांकन प्राप्त हुए।


राष्ट्रीय परिषद के21 नेता बनेंगे सदस्य
कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, यदुनाथ पांडेय, चंपाई सोरेन, संजय सेठ, रघुवर दास, दिनेशानंद गोस्वामी, मधु कोड़ा, पशुपति नाथ सिंह, रवींद्र राय, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानू प्रताप शाही, जीतु चरण राम, अभयकांत प्रसाद, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा, दीपक प्रकाश, अन्नपूर्णा देवी और गीता कोड़ा।

Tags - Jharkhand State BJP President National Council Jual Oram elections