logo

घाटशिला की जनता जनबल से धनबल को परास्त करेगीः जयराम महतो

jai-a.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 
घाटशिला में झारखंड लोकतांत्रिक क्रातिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) सुप्रीमो जयराम महतो ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। जयराम महतो अपनी पार्टी के प्रत्याशी रामदास मुर्मु को जिताने के लिए पसीना बहा रहे हैं। सुबह से देर शाम तक रोज विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे हैं । आज टाइगर जयराम कुमार महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ घाटशिला प्रखंड के जगन्नाथपुर, हैंदलजूड़ी ,आमडांगा , धमकबेड़ा ,  कालाझोर , राजाबासा ,  महतोडीह,  बनकाटी , बांधडीह ,  कालचीति,  बड़ाजुड़ी , मुढ़ाकाटी , कालापाथर,  हुरलुंग,  गंधनिया ,  काड़ाडुबा के अलावा अन्य सैकड़ों गांवों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया । 


   मौके पर टाइगर जयराम महतो ने कहा कि भाजपा झामुमो दोनों साथ मिलकर झारखंड को बर्बाद किया है, खनिज संपदा से परिपूर्ण धनी राज्य को गरीब बनाया है। इसलिए भाजपा और झामुमो को घाटशिला उपचुनाव में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा और झामुमो को जनता नकार दिया है इसलिए धनबल की ताकत से जनता को गुमराह कर रहे है । घाटशिला की जनता जनबल के सहयोग से धनबल को हराएगी ।  झारखंड के नेताओं का जनता से डर खत्म हो गया है।  लोकतंत्र में नेताओं का जनता से डर होना आवश्यक है ।  घाटशिला की जनता जब भाजपा झामुमो को वोट नहीं देंगे तभी उन पार्टियों के नेताओं का जनता से डर होगा ।

Tags - Jharkhand JLKM Jairam Mahto election campaign Ghatsila