logo

ठंडी हवा चलने से तापमान में भारी गिरावट, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट किया जारी

ठंड.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया गया है। वहीं राज्य में 15 नवंबर तक तापमान में भारी कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है। जिससे ठंड भी बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान गुमला में दर्ज किया गया। वहीं छः जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुँच चुका है। 24 घंटों में रांची के तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट देखी गई है, जिससे वर्तमान तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावे खूंटी 8.1 डिग्री तापमान देखने को मिला है। 
मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिल रही है। अगले तीन दिनों के दौरान पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। 
राज्य में गुमला का तापमान सबसे कम 7.2 डिग्री रहा। छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब आ चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा। वहीं, खूंटी का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवा के कारण अधिकतम तापमान में कमी आ रही है। अगले तीन दिनों के दौरान पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है। 
चाईबासा को छोड़कर ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। जिससे धूप होने के बावजूद ठंड लग रही है। फ़िलहाल रांची समेत राज्य के छह जिलों का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के करीब पहुँच चुका है। इसमें लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, गुमला और बोकारो शामिल है।
रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार बढ़ने से इस दौरान न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर रहेगी। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news Jharkhand update jharkhand temperature news cold wave alert