logo

चतरा : तीसरी मंजिल से लिफ्ट टूटकर गिरी, एक मजदूर की मौत, दो घायल

LIFT.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चतरा के इटखोरी पंचायत के चट्टी स्थित नजीर स्टील वर्क दुकान सह शोरुम के लिफ्ट के एंगल में फंसने से मजदूर की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक राम प्रसाद केसरी राजपुर थाना क्षेत्र गांव के रहने वाला था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नजीर स्टील वर्क दुकान सह शोरूम के तीसरे तल्ले से तीनों मजदूर सोफा लेकर नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट फंसकर टूट गया और लिफ्ट में मौजूद तीनों मजदूर जमीन पर गिर गए। इस घटना में राम प्रसाद के शरीर का कुछ हिस्सा एंगल में फंस गया। जिसके बाद एंगल को काटकर उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद फौरन राम प्रसाद को इलाज के लिए इटखोरी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घायलों को हजारीबाग अस्पताल रेफर

दुर्घटना में घायल हुए दोनों अन्य मजदूरों को इलाज के लिए इटखोरी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरं ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के इटखोरी पंचायत की है।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT