logo

27 नवंबर को होगा स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

ddn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड का इतिहास बेहद ही गौरवशाली रहा है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में इस  क्षेत्र के कई वीर-वीरांगनाएं सक्रिय रही। अत्याधुनिक ऐतिहासिक अनुसंधान से पंचपरगना क्षेत्र के बुली महतो का साक्ष्य मिला है। आजादी के महानायक स्वतंत्रता सेनानी वीर बुली महतो का आगामी 27 नवंबर, 2025 को भकुवाडीह मोड़ सोनाहातु में आदमकद प्रतिमा अनावरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन होगा । कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आज सोनाहतु में सेवानिवृत्त शिक्षक ठाकुर दास महतो की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसका संचालन रंजीत महतो ने किया । 


बैठक में सर्व सहमति से तय किया गया कि कार्यक्रम का मुख्य अतिथि  जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो,  अनावरणकर्ता सह अति विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मधुमंसुरी हंसमुख, विशिष्ट अतिथि देवेंद्रनाथ महतो, सम्मानित अतिथि दमयन्ती मुंडा केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ,सोनाहातु  प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी ( पत्नी वसंत कुमार मुंडा ) बारूहातु पंचायत मुखिया सविता देवी ( पत्नी स्व० धर्मेंद्र महली)  सारमाली ग्राम प्रधान रंगलाल सिंह मुंडा , गाड़ाडीह ग्राम प्रधान दिनेश सिंह पहान उपस्थित के अलावा अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहेंगे। 


साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि आजादी के महानायक स्वतंत्रता सेनानी के प्रतिमा अनावरण पर राष्ट्रीयता तिरंगा थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रति प्रेम से संबंधित गीत,  संगीत तथा  बुली महतो के आंदोलन दृश्य नाटक के तहत प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आदिवासी लोक नृत्य छौ नृत्य , झूमर, नृत्य, पाइका नृत्य के अलावा अन्य नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। झारखंड प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार को भी आमंत्रित किया जाएगा। उक्त जानकारी कार्तिक महतो ने दिया।


  बैठक में मुख्य रूप से गदाधर महतो ,रंजीत महतो, अभिराम महतो , कार्तिक महतो, महादेव महतो ,अनूप कुमार , रामप्रसाद रविदास, गोविन्द, हरिपदो,  रवींद्र,  रमेश, कनक, दीपक, जगदीश, सुखदेव, निरंजन, दिनेश, नीरज , दिनों मांझी, चंद्रशेखर, सदानंद, दशरथ, जगन्नाथ, श्रीपदो, गंगाधर मोहली, राजेश्वर कोइरी, पंचानन, मुकेश, भगीरथ ,संदीप ,दिगंबर के अलावा अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand Sonahatu Buli Mahato life-size statue Jairam Mahato Devendra Nath Mahato unveiled on 27th