logo

Jharkhand Weather Update : झारखंड में अभी और सताएगी गर्मी, ज्यादातर जिलों का पारा पहुंचेगा 40 डिग्री के पार; हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी 

heat_wave_in_jharkhand.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। तीखी धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राज्य में लोगों के अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी। राज्य के अधिकांश जिलों का पारा 40 डिग्री सेसि. के पार हो सकता है। रांची का तापमान भी 37 डिग्री पहुंच गया है,जबकि गोड्डा समेत राज्य में 8 शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राज्य में अगले 4 दिनों तक गर्मी कायम रहेगी। हालांकि, इस दौरान तापमान में और इजाफा हो सकता है। साथ ही, कई जिलों में हीटवेव की संभावना है। जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोशिश करें कि दोपहर 12 से 2 बजे के बीच बाहर न निकलें। सीधा धूप के संपर्क में आने से बचें।


लोगों को सतर्क रहने की अपील 
 गौरतलब है कि राज्य के कोल्हान और पलामू प्रमंडल में लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि कोल्हान और पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेसि से अधिक हो सकता है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। कई जिलों में हीटवेव की संभावना है। जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा है कि इस दौरान विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चे और बुजुर्गों से आग्रह किया गया है कि विशेष जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। घरों से बाहर निकलते समय सिर ढंक लें। 


अधिकतम तापमान के अभी और बढ़ने के अनुमान
विभाग के अनुसार मौसम की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक रह सकती है। अभी 22 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम शुष्क होने पर तापमान बढ़ेगा। इधर राजधानी में भी गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। अगले दो-तीन दिनों में इसके 40 डिग्री सेसि तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से पार हो गया है। इसके और बढ़ने का अनुमान है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand weatherheat waveheat wave alert