logo

PMLA COURT : CM हेमंत सोरेन पर आरोप गठन को लेकर आज दोबारा होगी सुनवाई

CM हेमंत सोरेन पर आरोप गठन को लेकर आज दोबारा होगी सुनवाई

द फॉलोअप डेस्क, रांची

Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन पर आरोप गठन को आज PMLA कोर्ट में दिन के 11.30 बजे सुनवाई शुरू हुई। विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री को वीडियो कंफ्रेंसिंग (VC) के जरिए शाम 4.15 बजे उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इस तरह शाम 4.15 बजे फिर पीएमएलए कोर्ट में आरोप गठन पर सुनवाई होगी। मालूम हो कि बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन के अवैध हस्तांतरण को लेकर ईडी की याचिका पर पीएमएलए कोर्ट में मुख्यमंत्री के विरुद्ध आरोप गठन को लेकर सुनवाई हो रही है। इस मामले में अन्य 17 आरोपियों के विरुद्ध पहले ही आरोप गठित हो चुका है। मुख्यमंत्री आरोप गठन को लेकर जारी सुनवाई के विरुद्ध हाईकोर्ट भी गए हैं।

Tags - CM Hemant Soren PMLA Court land allegations ED