द फॉलोअप डेस्क
77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कल 26 जनवरी को ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में सुबह नौ बजे राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। झंडा फहराने के बाद राज्यपाल मैदान में उपस्थित राज्य की आम जनता को संबोधित करेंगे। राज्यपाल द्वारा इस अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए चयनित अधिकारियों को सम्मानित भी करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित की जानेवाली झांकियों का अवलोकन भी करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री जिला स्कूल मैदान परिसर स्थित शहीद स्थल जाएंगे। वहां स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद राजभवन लौट जाएंगे।
.jpeg)
.jpeg)
गणतंत्र दिवस को लेकर रांची जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था और यातायात को नये सिरे से परिभाषित किया है। उनमें सुबह आठ बजे से दिन के 11 बजे तक मोरहाबादी मैदान, बरियातू रोड और उससे जुड़नेवाली प्रमुख सड़कों पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए आम यात्री वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पैमाने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया गया है।
.jpeg)
.jpeg)
इस बार गणतंत्र दिवस पर मोरहाबादी मैदान में कुल 12 विभागों द्वारा अपनी अपनी झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उनमें वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग,कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,सूचना एवं जन संपर्क विभाग,पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग,स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड,परिवहन विभाग,महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग शामिल है।
.jpeg)