द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में दुष्कर्म का खेल तेजी से बढ़ रहा है और हेमंत सरकार हांथ पर हांथ धरे बैठी है। ये बातें रांची की मेयर डा. आशा लकड़ा ने कही। आशा लकड़ा ने धनबाद के गोविंदपुर में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उठाते हुए सीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जो सरकार की नाकामी है।

यह भी पढ़ें: 12 फरवरी को तेजस्वी यादव का रांची का करेंगे दौरा, संगठन की मौजूदा हालात से होंगे अवगत
आशा लकड़ा ने आंदोलन की दी चेतावनी
आशा लकड़ा ने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री ख़ातियानी जोहर यात्रा निकल रहे हैं। विभिन्न जिलों में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। सचिव स्तर के अधिकारियों को फील्ड विजिट करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस डिपार्टमेंट के आलाधिकारी जिलों और प्रमंडल में पहुंचकर लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा कर रहे है। इससे यह स्पष्ट हो चुका है कि हेमंत सोरेन की सरकार में पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में इस राज्य की जनता के लिए क्या कार्य किया। उन्होंने गिरिडीह टोला के 25 हिंदू परिवार ईसाई धर्म स्वीकार करने का मामले पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पटना से आए ईसाई प्रचारकों ने इस कार्य को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। डा. आशा लकड़ा ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि युवतियों के साथ हुए दुष्कर्म में इंसाफ नहीं मिला तो सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT